मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का 16 अक्टूबर को जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का 16 अक्टूबर को जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें तैयारियां, व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें: जिलाधिकारी,

गाजियाबाद।दिनांक: 14 अक्टूबर 2026 महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जनपद गाजियाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में क्रियान्वयन संबंधी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, यातायात विभाग को विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान आवश्यक यातायात, चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, नगर निगम, जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की नियमित निगरानी करने तथा संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित बनी रहें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सचिव जीडीए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त सहित विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जल निगम, जिला पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन