थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुये वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में,दिनांक 05.10.2026 को थाना फेस-2 पर PRV कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम याकूबपुर में एक महिला का शव मिला है। उक्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। मृतका की पहचान मनीषा निवासी जनपद कासगंज के रुप में हुयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में मकान के केयर टेकर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 462/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन व अन्य सांक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1)बीएनएस में परिवर्तित किया गया।कार्यवाही का विवरण-दिनांक 14.10.2026 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता शीला कुमारी पत्नी नितिन को बीपीएल कट, सेक्टर-88 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मेरी शादी दिनांक 20 अप्रैल 2025 को नितिन पुत्र मुकेश के साथ हुई थी। मेरे पति के, मृतका मनीषा के साथ प्रेम सम्बन्ध थे। मेरे पति के कहने पर मैं एक ही कमरें में मनीषा के साथ रहने लगी। मुझे मनीषा के साथ ईष्या होती थी, इसलिए मेरा पति दिनांक 04/10/2026 को अपनी गाड़ी लेकर आरटीओ ऑफिस कासगंज चला गया तो मेरे मन में मनीषा को जान से मार कर छुटकारा पाने का विचार आया। अगले दिन दिनांक 05/10/2026 को मैने मनीषा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गयी। अभियुक्ता का विवरण-शीला कुमारी पत्नी नितिन निवासी नगला सहजन, पोस्ट नरथर, थाना पटियाली, जनपद कासगंज वर्तमान निवासी ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष।पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 462/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना फेस-2, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।पुलिस कमिश्ररेट गौतमबु्द्धनगर।











