श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में आज दिनांक 12.10.2026 को श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत (ग्राम पसोंडा, लक्ष्मण गार्डन, गरिमा गार्डन, अशोक वाटिका, इकबाल कॉलोनी) आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई तथा सम्बन्धित को सतर्कता बनाए रखने, महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।











