इंदौर में जलापूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।
सवांददाता संतोष यादव इंदौर
आज एआईसीटीएसएल कार्यालय में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की।
बैठक में कम वर्षा के मद्देनजर जलापूर्ति की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। साथ ही, आगामी समय की आवश्यकताओं के अनुरूप समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने और आमजन को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जल है तो कल है! आइए, हम सभी जल की एक-एक बूंद का महत्व समझें और उसके संरक्षण का संकल्प लें। हमारी आज की जागरूकता और छोटी-छोटी पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगी। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, विधायक श्री मधु वर्मा जी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, एमआईसी सदस्य श्री राजेंद्र राठौर जी, एमआईसी सदस्य श्री अभिषेक बबलू शर्मा जी सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।











