लालगंज में मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर एसडीएम ने की बैठक

लालगंज में मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर एसडीएम ने की बैठक

संवाददाता -सदानंद द्विवेदी 

प्रतापगढ़। लालगंज तहसील में शनिवार को मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर एसडीएम वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसडीएम ने मतदाता सूची तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने शीतलमऊ, अमावां सहित अन्य बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें