प्रतापगढ़ 24 अक्टूबर को प्रतापगढ़ आएंगी कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, स्वागत की तैयारियां शुरू

प्रतापगढ़ 24 अक्टूबर को प्रतापगढ़ आएंगी कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, स्वागत की तैयारियां शुरू

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को जनपद प्रतापगढ़ में प्रथम आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष संजय इश्तियाक ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी तथा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का स्वागत रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित अगई मोड़ पर शनिवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटने की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें