गेहूं खरीदने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, लखनऊ निवासी गिरफ्तार

गेहूं खरीदने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, लखनऊ निवासी गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। थाना रिजोर पुलिस ने गेहूं खरीदने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को गोदाम का मालिक बताकर गेहूं का सौदा किया था और पीड़ित से 6 लाख 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए थे। इसके बाद पीड़ित ने जब आरोपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को वादी ने थाना रिजोर में तहरीर देकर बताया कि वह एटा में गेहूं खरीदने आया था। इसी दौरान सकीट रोड स्थित नगला जोरी एचपी पेट्रोल पंप के पास स्टार एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि संतोष कुमार ने खुद को गोदाम का मालिक बताकर उसके साथ गेहूं का सौदा किया। आरोपी ने वादी से 6,50,000 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। रुपये भेजने के बाद जब वादी ने संतोष कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें