एटा: अलीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम एम. अरुन्मोली ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

एटा: अलीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम एम. अरुन्मोली ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। जनपद एटा की तहसील अलीगंज में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और प्रत्येक मामले में आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका समाधान कराना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें