एटा जैथरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा और तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

एटा जैथरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा और तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैथरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द पुत्र रवेंद्र सिंह, निवासी नगला भरत सिंह, थाना जैथरा, जनपद एटा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानन्द के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जैथरा में मुकदमा अपराध संख्या 333/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निखिल कौशिक, कांस्टेबल रवेंद्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल सौरभ कुमार और रिजर्व कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें