पूरे मसवन में माता रानी के दरबार पहुंचे बड़े राजा, ग्रामीणों को रामकथा का दिया आमंत्रण
प्रतापगढ़। पूरे मसवन गांव में आयोजित माता रानी के पंडाल में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया के ज्येष्ठ पुत्र शिवराज प्रताप सिंह उर्फ बड़े राजा पहुंचे। बड़े राजा कमेटी के सदस्यों के आह्वान पर पहुंचे शिवराज प्रताप सिंह ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात की और आगामी धार्मिक आयोजन के लिए आमंत्रित किया।
शिवराज प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि आगामी 17, 18 और 19 नवंबर को राजभवन बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की रामकथा का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष इसी तरह माता रानी के दरबार में आकर आशीर्वाद प्राप्त करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान चंद्रेश यादव, अजय मिश्रा, कमेटी सदस्य आदित्य मिश्रा, अनुज मिश्रा, अंश मिश्रा, निखिल मिश्रा, हिमांशु मौर्य, सौरभ, अमित केशवानी, मौर्य, समाजसेवी नीरज तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।











