मैनपुरी में डीएम का बड़ा एक्शन: भाई के कब्जे से बहन को मिलेगा जमीन में हिस्सा, 10 बीघा भूमि की कराई पैमाइश

मैनपुरी में डीएम का बड़ा एक्शन: भाई के कब्जे से बहन को मिलेगा जमीन में हिस्सा, 10 बीघा भूमि की कराई पैमाइश

धान की फसल कटते ही पुलिस की मौजूदगी में दिलाया जाएगा कब्जा, वीडियोग्राफी कराकर कराया गया सीमांकन

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जमीन-जायदाद के विवादों में न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपने ही भाई के कथित कब्जे से परेशान शिकायतकर्ता को अब उसके हिस्से की जमीन मिलने की उम्मीद जगी है। मिशन समाधान के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम करीमगंज पहुंचकर भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति का मिलान कराने के बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके साथ ही शिकायतकर्ता के हिस्से की भूमि का सीमांकन कराकर स्पष्ट निशानदेही की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेत में खड़ी धान की फसल कटते ही पुलिस बल की मौजूदगी में शिकायतकर्ता के हिस्से की जुताई कराकर उसे कब्जा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने हिस्से की जमीन के लिए परेशान शिकायतकर्ता को राहत मिलने की उम्मीद है।

10 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

मौके पर जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता की स्वर्गीय माता के नाम गाटा संख्या 3621 में 0.971 हेक्टेयर और गाटा संख्या 3626 में 0.525 हेक्टेयर भूमि का बैनामा दर्ज है। दोनों गाटों का कुल रकबा लगभग 10 बीघा बताया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके भाई ने पूरी जमीन पर कब्जा कर रखा है और उसे उसके हिस्से की भूमि पर काबिज नहीं होने दे रहा है। शिकायत के अनुसार, हिस्सा मांगने पर धमकी भी दी जाती थी। इसी समस्या को लेकर शिकायतकर्ता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी।

राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें