प्रतापगढ़ रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बेल्हा, आज रात सजेगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

प्रतापगढ़ रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बेल्हा, आज रात सजेगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

भरत चौक से प्रमुख मार्गों तक आकर्षक विद्युत सजावट, गाजे-बाजे के साथ रात 8 बजे से निकलेंगे विभिन्न दल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर बेल्हा नगरी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी है। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। भरत चौक से जेल रोड, कचहरी रोड, भंगवा चुंगी और चिलबिला रोड तक की गई भव्य सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। जगह-जगह साउंड बॉक्स भी लगाए गए हैं। गुरुवार रात आयोजित होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

बेल्हावासियों के लिए भरत मिलाप केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक पर्व को देखने के लिए शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दूर-दराज रहने वाले रिश्तेदार और परिचित भी इस अवसर पर बेल्हा आते हैं। यही वजह है कि भरत मिलाप को लेकर कई सप्ताह पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

श्रीरामलीला समिति के संरक्षक रोशनलाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार रात आठ बजे से सभी दल अपने निर्धारित स्थलों से गाजे-बाजे के साथ निकलेंगे और शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शुक्रवार भोर में भरत चौक पर सभी दल एकत्र होंगे, जहां भगवान श्रीराम और भरत का ऐतिहासिक मिलाप होगा।

उन्होंने बताया कि श्रीराम दल गोपाल मंदिर, भरत दल बजाजा रोड, हनुमान दल ठठेरी बाजार और लवकुश दल मकंद्रूगंज से निकलेगा। सभी दलों के संचालन और आयोजन की जिम्मेदारी अलग-अलग समितियों को सौंपी गई है। श्रीराम दल श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकलेगा।

भरत मिलाप के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा रही है। रोशनी से जगमगाते मार्गों और उत्सवी माहौल के बीच श्रद्धालुओं को शुक्रवार भोर में भरत चौक पर होने वाले भगवान श्रीराम और भरत के ऐतिहासिक मिलन का बेसब्री से इंतजार है। बेल्हा नगरी एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक परंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की भव्य झलक दिखाने को तैयार है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया