विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने 10 बूथों का किया निरीक्षण

विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने 10 बूथों का किया निरीक्षण

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एटा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन ने शुक्रवार को एटा नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, रोहनलाल इंटर कॉलेज, जेएलएन डिग्री कॉलेज और तहसील सदर स्थित मतदान बूथों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्नातक निर्वाचन के आठ और शिक्षक निर्वाचन के दो, कुल 10 मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया। डीएम और एसएसपी ने मौके पर मौजूद जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने पर जोर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें