जनपद एटा में मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के तहत लाभार्थी को मिली मोपेड विद आइसबॉक्स

जनपद एटा में मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के तहत लाभार्थी को मिली मोपेड विद आइसबॉक्स

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने लाभार्थी राधेश्याम को सौंपी मोपेड की चाबी, मत्स्य पालकों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
एटा, 23 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत मोपेड विद आइसबॉक्स परियोजना के तहत ग्राम रामनगर, अलीगंज निवासी लाभार्थी राधेश्याम को मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने मोपेड की चाबी सौंपी। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य पालकों को मछली एवं अन्य मत्स्य उत्पादों के परिवहन और विपणन में सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूत करने के साथ स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके।
योजना के तहत मोपेड के साथ आइसबॉक्स उपलब्ध होने से मत्स्य उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। इससे मत्स्य पालकों को अपने उत्पादों के विपणन में मदद मिलेगी और वे अपनी आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर सकेंगे।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा, मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें