प्रतापगढ़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान
सदर ब्लॉक मतदान केंद्र पर सुबह से रही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को उपलब्ध कराईं पर्चियां
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। जिले के सदर ब्लॉक मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात रहे। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और प्रशासन की निगरानी में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान केंद्र के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराईं। स्नातक एमएलसी पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल तथा शिक्षक एमएलसी पद के लिए उमेश द्विवेदी चुनाव मैदान में हैं।मतदान केंद्र के बाहर लगाए गए भाजपा के पंडाल में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराने का कार्य किया। वहीं, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहा।
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।इस अवसर पर कमलेश कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार उपाध्याय, सतीश कुमार पटेल, दीपक कुमार रावत, राजेंद्र कुमार दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें जनपद एटा में मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के तहत लाभार्थी को मिली मोपेड विद आइसबॉक्स











