प्रतापगढ़: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रतापगढ़: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज के रायगढ़ गांव में हादसा, बालू लदे ट्रैक्टर ने ली मासूम की जान; चालक हिरासत में

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। घर के सामने खेल रही कक्षा तीन की छात्रा अंशी सरोज बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, अंशी सरोज अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महेशगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मासूम अंशी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बच्ची की किलकारियां गूंजती थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें