कड़ी सुरक्षा के बीच बाबागंज ब्लॉक में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बाबागंज ब्लॉक परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी और प्रशासनिक निगरानी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे मतदान के दौरान सुरक्षा कर्मी सतर्क रहे और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।











