पूर्व नगर कोतवाल जयचंद भारती पर ₹50 हजार का इनाम घोषित
प्रतापगढ़। जनपद फतेहपुर के बकेवर, औंग, खखरेरू सहित कई थानों में तैनात रह चुके इनामी इंस्पेक्टर एवं निलंबित पूर्व नगर कोतवाल जयचंद भारती पर अब ₹50 हज़ार का इनाम घोषित कर दिया गया है।
आईजी प्रयागराज रेंज अजय कुमार मिश्रा ने फरार चल रहे पूर्व कोतवाल पर इनाम की घोषणा की है। करीब तीन महीने पहले एक हिस्ट्रीशीटर से मुलाकात और पैकेट लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद आईजी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे।
नगर कोतवाली में पूर्व कोतवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच की जिम्मेदारी कौशाम्बी के सीओ शिवांक सिंह को सौंपी गई थी। जांच के दौरान सीओ ने कई बार उनके घर पर दबिश दी, लेकिन जयचंद भारती पुलिस की पकड़ से दूर रहे।
एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पूर्व कोतवाल फरार चल रहा है। अब पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।
ये भी पढ़ें चेकिंग के दौरान मुठभेड़, एक लुटेरा गिरफ्तार — एक फरार












