सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़। थाना लीलापुर। दिनांक – 05 अक्टूबर 2025

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना लीलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ सामग्री पोस्ट की थी।पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा की गई थी जो धार्मिक सौहार्द एवं सामाजिक शांति को प्रभावित कर सकती थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, धार्मिक या सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने, या किसी वर्ग/व्यक्ति की भावना आहत करने वाली पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

प्रतापगढ़ पुलिस की अपील

जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या उकसाऊ पोस्ट करने से बचें।

ये भी पढ़ें पूर्व नगर कोतवाल जयचंद भारती पर ₹50 हजार का इनाम घोषित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें