मानदेय वृद्धि व स्थायित्व की मांग पर आशाओं का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मानदेय वृद्धि व स्थायित्व की मांग पर आशाओं का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 संवाददाता  योगेंद्र सिंह

जनपद एटा में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी और सेवा स्थायित्व की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से ही जिलेभर की सैकड़ों आशा बहनें समूहों में एकत्र होकर “आशाओं का हक दो” और “हमारी मांगे पूरी करो” जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। आशा कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई और एक विस्तृत ज्ञापन जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर आशाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी आशाओं ने कहा कि वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनकर कार्य कर रही हैं, परंतु उनके मानदेय में कोई समुचित वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने सरकार से स्थायी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन के अनुरूप मानदेय तथा सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घंटों तक चला यह धरना प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें