फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

संवाददाता  योगेंद्र सिंह

एटा। जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के नगला सेवा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाहिता की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की शादी कुछ समय पूर्व ही हुई थी। ऐसे में उसकी संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें