कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹65,200 नगद बरामद

कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, ₹65,200 नगद बरामद

संवाददाता  अमित गुप्ता
एटा। कोतवाली देहात पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 अभ्यस्त अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹65,200 नगद, 52 पत्ते ताश, एक सीलबंद ताश की गड्डी, 8 अधजली मोमबत्तियाँ, एक माचिस, एक दरी और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों, जुआरियों व सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में निरीक्षक अपराध बेगराम सिंह व उनकी टीम ने रविवार देर रात ग्राम खेरिया के समीप श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज में छापेमारी की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी:

1. बृजेश पुत्र दलवीर सिंह, ग्राम गिरौरा

2. आबिद खान पुत्र गफ्फार खान, ग्राम न्यौराई

3. आस मोहम्मद उर्फ चीका पुत्र गफ्फार खान, ग्राम न्यौराई

4. जसवंत सिंह पुत्र मान सिंह, ग्राम गोपालपुर

5. पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह, ग्राम गिरौरा

6. दिनेश पुत्र तालेवर सिंह, ग्राम गिरौरा

7. संजीव कुमार पुत्र दिवारी लाल, ग्राम गिरौरा

पकड़े गए आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, जुआ व आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें