एटा पुलिस की बड़ी सफलता, सोलर कॉपर तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शकील अहमद पुत्र नियाकत खां निवासी इस्लामनगर थाना कोतवाली नगर एटा से एक बंडल तार व 4 किलोग्राम जला हुआ तार तथा अशरफ पुत्र जाकिर निवासी ग्राम पलिया थाना निधौली कलां जनपद एटा से एक बंडल तार व एक हाथ रिक्शा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार गौतम, उपनिरीक्षक बेगराम सिंह, उ.नि. गगनदीप सिंह, का. संदीप कुमार, का. आकाश चौधरी एवं का. शोभित कुमार शामिल रहे।












