ऊँचाहार में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी डीसीएम से टकराया ई-रिक्शा, एक की मौत और छह घायल

ऊँचाहार में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी डीसीएम से टकराया ई-रिक्शा, एक की मौत और छह घायल

संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊँचाहार-प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम से दर्शन करके श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा ई रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया, घटना में ई रिक्शा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायलों में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरे चौहान मजरे ऊँचाहार देहात निवासी धनराज 50 वर्ष पत्नी विद्यावती 50 वर्ष, रिश्तेदार राजू 45 वर्ष निवासी देवसरे थाना महराजगंज, उनकी पत्नी शर्मिला 40 वर्ष, संजय सिंह निवासी धुरिया 37 वर्ष थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़, विद्यावती 58 वर्ष निवासी सुक्खा सिंह का पुरवा थाना जायस जनपद अमेठी व बिटाना निवासी रामखेड़ा थाना तकिया जनपद उन्नाव को ई रिक्शा से लेकर शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित मनगढ़ धाम दर्शन करने गया हुआ था, जहां से शाम को घर वापस लौट रहा था, तभी अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में ई रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया, घटना में ई रिक्शा सवार लोग घायल हो गये,सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां राजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में राजू को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था, जबकि अन्य 6 घायलों में धनराज व शर्मिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, डीसीएम को कब्जे में लिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जायेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें