बुजुर्ग पिता का दर्द: बड़े बेटे और पोतों की प्रताड़ना से परेशान होकर पहुँचा कोतवाली

बुजुर्ग पिता का दर्द: बड़े बेटे और पोतों की प्रताड़ना से परेशान होकर पहुँचा कोतवाली

संवाददाता धीरेंद्र कुमार  ऊँचाहार (रायबरेली):
क्षेत्र के मठ पट्टी मजरे दौलतपुर गाँव में एक बुजुर्ग पिता का दर्द उस समय छलक उठा जब वह अपने ही घर के चिरागों से प्रताड़ित होकर न्याय की गुहार लगाने कोतवाली जा पहुँचा। मामला पारिवारिक कलह और जमीन के विवाद से जुड़ा है, जहाँ मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद मारपीट और धमकियों तक पहुँच गया है।
​क्या है पूरा मामला?
​पीड़ित बुजुर्ग रामऔतार पुत्र छेदी लाल ने कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उनका बड़ा बेटा और परिवार अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता रहता है।
​पीड़िता के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को रेलवे की खाली जमीन पर बकरी जाने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस बात पर बड़े बेटे और उसके तीन बेटों (नाती) ने मिलकर उनकी छोटी बहू को घर के सामने घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा।
​बुजुर्ग को मिली मारने की धमकी
​मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अगले दिन यानी 16 अक्टूबर 2026 को दबंग बेटों ने बुजुर्ग रामऔतार को भी सीधी धमकी दी और कहा कि “अबकी बार तुम्हारा नंबर है।” लगातार मिल रही धमकियों और बहू के साथ हुई मारपीट से सहमे बुजुर्ग ने बिना देर किए दोपहर के वक्त कोतवाली पहुँचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें