एटा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, मलावन क्षेत्र में सीओ नीतीश गर्ग ने किया फ्लैग मार्च

एटा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, मलावन क्षेत्र में सीओ नीतीश गर्ग ने किया फ्लैग मार्च

  भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर जांच, सीसीटीवी कैमरों को परखा; अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

जिला संवादाता काव्यांश रावत   एटा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए एटा पुलिस सतर्क नजर आ रही है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने भारी पुलिस बल के साथ थाना मलावन क्षेत्र में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक जानकारी या झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। आमजन से अपील की गई कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। पुलिस ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

इस दौरान थाना मलावन के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें