UPUMS सैफई में किडनी क्लिनिक की शुरुआत, अब मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा

UPUMS सैफई में किडनी क्लिनिक की शुरुआत, अब मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा

संवादाता :पंकज मिश्रा

सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में गुर्दा रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिसिन विभाग द्वारा किडनी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने किया। इस नई पहल से किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार के संबंध में मार्गदर्शन मिल सकेगा।
विश्वविद्यालय में शुरू की गई इस विशेष क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य गुर्दे से संबंधित बीमारियों की पहचान, बेहतर प्रबंधन और मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को एक ही स्थान पर किडनी रोगों से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को अपनी बीमारी के अनुसार उपचार की दिशा में आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें