एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस कंट्रोल रूम और UP-112 का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस कंट्रोल रूम और UP-112 का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, संचार व्यवस्था और रिस्पांस टाइम की समीक्षा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस टीम
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के साथ पुलिस कंट्रोल रूम एवं UP-112 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था, आईटी कनेक्टिविटी तथा सभी थानों तक पहुंचने वाली संचार व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाई और रिस्पांस प्रक्रिया की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को बिना किसी देरी के संबंधित पुलिस इकाई तक पहुंचाया जाए। घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) अथवा पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया जाए, जिससे पीड़ित को समय से सहायता मिल सके और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने रिस्पांस टाइम की लगातार निगरानी करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और प्रभावी संचार व्यवस्था कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी संचार उपकरणों को सदैव कार्यशील रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को पुलिस की ओर से समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें