बारी ग्राम पंचायत में महुआ के पेड़ों की अवैध कटाई पर वन विभाग की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

बारी ग्राम पंचायत में महुआ के पेड़ों की अवैध कटाई पर वन विभाग की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़। जिले के बिहार ब्लॉक अंतर्गत बारी ग्राम पंचायत में महुआ के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद 15 अक्टूबर 2026 को बाघराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बारी ग्राम पंचायत में महुआ के कई पेड़ों को कथित तौर पर अवैध रूप से काट दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडा के वन क्षेत्राधिकारी आशीष सिंह ने कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम, 1976 की धारा 4 और 10 के तहत हिमालय सरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक मुसाफिर यादव को सौंपी गई है।

बिना अनुमति पेड़ काटने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

वन क्षेत्राधिकारी आशीष सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कटान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लाक के गुजुवर गांव में स्कूल बस और कार की जोरदार टक्कर, कार सवार तीन लोग घायल

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal