अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अंतर्गत ,100 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित, कृषि यंत्रीकरण योजना के 11 लाभार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाणपत्

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अंतर्गत ,100 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित, कृषि यंत्रीकरण योजना के 11 लाभार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाणपत्र

 

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

 

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अंतर्गत मुरादनगर में महिला किसान दिवस एवं जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सिटु मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजना अंतर्गत पराली प्रबंधन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। 100 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित, कृषि यंत्रीकरण योजना के 11 लाभार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाणपत्र ,।

 

गाजियाबाद, 15 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के अंतर्गत आज मुरादनगर में महिला किसान दिवस का आयोजन “समृद्ध महिला किसान, समृद्ध देश” के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को प्रोत्साहित करना, उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना तथा कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर श्रीमती सुचेता सिंह जी ने की।

उन्होंने महिला किसानों से आह्वान किया कि वे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय और उत्पादकता बढ़ाएँ।कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इनमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि सखियाँ, अग्रणी महिला किसान, महिला उद्यमी तथा कृषि विभाग की महिला अधिकारी एवं कार्मिक शामिल रहीं। इसके साथ ही कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत लाभान्वित 11 किसानों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर श्री राजीव त्यागी जी ने किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक किया तथा पराली न जलाने की शपथ दिलाई। कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुंदू ने महिला किसानों को खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) की जानकारी देते हुए।

कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर आय बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पाँच किसानों को जैव कीटनाशी रसायन भी वितरित किए गए।उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार सिंह ने रबी अभियान की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के महत्व पर चर्चा करते हुए कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने पर जोर दिया।जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी फसल की बुवाई हेतु खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्ध पर चर्चा की गई

जनपद की महिला किसान कृषि के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। डॉ. नीलम त्यागी मिलेट आधारित उत्पादों से जुड़े किसान उत्पादक संगठन (FPO) का संचालन कर रही हैं, जबकि श्रीमती मंजू कश्यप मत्स्य पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली और सिंघाड़े की खेती से जुड़ी हैं।

श्रीमती प्रीति सैनी अंतरवर्तीय खेती सहित विभिन्न फसलों के उत्पादन में कार्यरत हैं। डॉ. मीनाक्षी करवाल ने जैव उर्वरक निर्माण एवं बिक्री के लिए ‘भून्नति’ नाम से स्टार्टअप स्थापित किया है।

वहीं, श्रीमती लक्ष्मी मशरूम उत्पादन, श्रीमती प्रीति मिलेट की खेती, श्रीमती कविता फूलों एवं सब्जियों की खेती और डेयरी व्यवसाय, श्रीमती रेखा त्यागी फसल विविधीकरण एवं कृषि सखी के रूप में, श्रीमती नीतू विविध फसलों की खेती, श्रीमती मंजू डेयरी व्यवसाय तथा श्रीमती कोमल स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जूट बैग से जुड़े कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम के माध्यम से कृषि क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने और उन्हें कृषि विकास की मुख्यधारा में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

“समृद्ध महिला किसान, समृद्ध देश” का संदेश इस संकल्प को रेखांकित करता है कि कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को निरंतर बढ़ावा दिया जाए।कार्यक्रम में श्री बिजेन्द्र तोमर, SMS सहित कृषि विभाग के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की