जनपद-गाजियाबाद में आलू उत्पादक कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि,आलू बीज दर में छूट की योजना करें आवेदन

जनपद-गाजियाबाद में आलू उत्पादक कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि,आलू बीज दर में छूट की योजना करें आवेदन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। जनपद-गाजियाबाद में आलू उत्पादक कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि आलू बीज दर में छूट की योजना हेतु नव विकसित विभागीय पोर्टल की https://potato.uphorticulture.in पर ऑन लाइन आवेदन प्रारम्भ हो गये है।

विभागीय आलू बीज प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक भाई अपना ऑन लाइन आवेदन https://potato.uphorticulture.in पोर्टल पर कर सकते है। अधोहस्ताक्षरी कार्यालय गाजियाबाद को वर्ष 2026 में वितरण हेतु आलू बीज का आवटंन कु० बहार आधारित प्रथम सीड साईज 25 कुन्तल, कु० बहार आधारित प्रथम ओवर साईज 25 कुन्तल, कु० ख्याति आधारित प्रथम सीड साईज 17.5 कुन्तल, कु० ख्याति आधारित प्रथम ओवर साईज 32.50 कुन्तल, एवं कु० चिप्सोन-1 आधारित द्वितीय सीड साईज 25 कुन्तल है। विभाग द्वारा आवेदन का सत्यापन एवं स्वीकृति की जायेगी।

स्वीकृति के बाद किसान को निर्धारित दरो पर विभागीय आलू बीज उपलब्ध कराया जाएगा, तथा विभागीय आलू की निर्धारित दर आधारित प्रथम की कीमत 3630 रूपये, आधारित द्वितीय की कीमत 3480 रूपये, ओवर साईज आधारित प्रथम की कीमत 3040 रूपये एवं ओवर साईज द्वितीय आधारित की कीमत 2980 रूपये है। विक्रय दर घोषित करते हुए प्रति कुन्तल अधिकतम 1000 रूपये तक अनुदान धनराशि का प्रावधान है। अनुमन्य अनुदान की राशि सत्यापित बैंक खाते में जमा की जायगी।

विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में कार्यरत श्री अमन यादव, सहायक उद्यान निरीक्षक के मोबाईल नम्बर 7017273754 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal