सूरजपुर में कंपनी से चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन करोड़ का माल बरामद

सूरजपुर में कंपनी से चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, तीन करोड़ का माल बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पीओएस मशीनें, एयरटेल सेटअप बॉक्स और अन्य उपकरण बरामद; तीन अवैध चाकू व चोरी में प्रयुक्त लोडर वाहन भी मिला,ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सूरजपुर पुलिस ने कंपनी में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब तीन करोड़ रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों पीओएस ट्रांजेक्शन मशीनें, एयरटेल सेटअप बॉक्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, तीन अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त लोडर वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण तथा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर 2026 को न्यू दादरी जंक्शन के पास सूरजपुर क्षेत्र के जंगल से बिलाल, सलमान और आदिल को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ 9 और 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि में औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर की साइट-बी स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में घुसकर पीओएस मशीनें, सेटअप बॉक्स और अन्य सामान चोरी किया था। चोरी का माल छोटे लोडर वाहन में भरकर ले जाया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,512 पीओएस पेटीएम ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीनें, 1,660 मोबाइल टाइप पीओएस ट्रांजेक्शन मशीनें, एयरटेल कंपनी के 147 सेटअप बॉक्स, एक बारकोड प्रिंटर, दो क्यूआर कोड स्कैनर, दो रोल शोल्डर वायर, 10 मदरबोर्ड और तीन अवैध चाकू बरामद किए। चोरी के सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है।

इस मामले में थाना सूरजपुर में मुकदमा संख्या 578/2026 दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में आदिल का अलीगढ़ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

 

पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं और उनकी तलाश जारी है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की