गौतमबुद्ध नगर थाना जेवर पुलिस द्वारा 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
घटना का संक्षिप्त विवरण-। गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में दिनांक 08/10/2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर आकर तहरीर दी गई कि अभियुक्त जान मौहम्मद, इदरीश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व की रंजिश को लेकर वादी के भाई इमरान उम्र करीब 36 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जेवर पर मु0अ0सं0 332/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण- आज दिनांक 15/10/2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/घटना की साजिश रचने, षडयंत्र में शामिल होने व घटना को अंजाम देने में सहयोग करने तथा अभियुक्तों को भगाने में भूमिका निभाने वाले अभियुक्त 1. इब्राहिम पुत्र सईद उम्र करीब 48 वर्ष, 2. रिजवान पुत्र इब्राहिम, 3. समरीन पुत्री यूसुफ उम्र करीब 21 वर्ष, 4. मुस्कान पत्नी फैजान उम्र करीब 22 वर्ष, समस्त निवासी मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा जहाँगीरपुर, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर को झाझर रोड स्थित नगला तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।
उक्त अभियोग में पूर्व में 02 अभियुक्तों 1. जान मोहम्मद उर्फ जामा पुत्र यूनुस निवासी कस्बा जहाँगीरपुर, थाना जेवर, 2. ईदरीश पुत्र सतवीर निवासी ग्राम चाँचली, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वर्ष 2021 में उनके ताऊ की हत्या के मामलें में मृतक इमरान भी शामिल था, इसी बात को लेकर अभियुक्तों द्वारा इमरान की हत्या कर दी गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1. इब्राहिम पुत्र सईद उम्र करीब 48 वर्ष 2. रिजवान पुत्र इब्राहिम 3. समरीन पुत्री यूसुफ उम्र करीब 21 वर्ष 4. मुस्कान पत्नी फैजान उम्र करीब 22 वर्ष, समस्त निवासी मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा जहाँगीरपुर, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 332/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।











