साइबर सेल थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 140000/-रुपये की धनराशि वापस कराई गई।
सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 10.06.2026 को साइबर सेल थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद की टीम द्वारा आवेदक कोशिन्दर निवासी एमएमजी अस्पताल थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद के साथ हुए साइबर फ्रॉड में धनराशि मे से 1,40,000/- रुपये आवेदक को वापस करायी गयी।कार्यवाही का विवरण-साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद को NCRP पॉर्टल के माध्यम से आवेदक कोशिन्दर के साथ हुए ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमे मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जिस पर साइबर सेल थाना कोतवाली नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ हुई ऑनलाइन फ्रॉड की धनराशि को होल्ड कराया गया व अथक प्रयासों के बाद दिनांक 15.10.2026 को आवेदक के साथ हुई साइबर फ्रॉड की 1,40,000/- रुपये की धनराशि को बैंक से पत्राचार कर वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना कोतवाली नगर आकर साइबर सैल पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम,साइबर सेल टीम थाना कोतवाली नगर कमि० गाजियाबाद











