जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अजीत कुमार सिंह के उपस्थित में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आपदा प्रबंधन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अजीत कुमार सिंह के उपस्थित में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 15 अक्टूबर, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ व जिला अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के निर्देश के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर द्वारा ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज आपदा प्रशिक्षण हॉल, कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने में जन-जागरूकता, समयबद्ध तैयारी, नियमित प्रशिक्षण तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका है।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ अपने परिवार एवं समुदाय को जागरूक करने और आपदा के समय आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण से सामुदायिक स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारी को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आपदा प्रबंधन, जोखिम न्यूनीकरण, विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्षम बनाना है।

इसके माध्यम से महिलाओं को अपने परिवार एवं समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आपदा के समय प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को जनपद में आपदा जोखिम प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के उपायों, विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, बुनियादी जीवन रक्षक कौशल, प्राथमिक चिकित्सा तथा अग्निकांड से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही, सामुदायिक सहभागिता, जन-जागरूकता तथा राहत एवं बचाव कार्यों में महिलाओं की भागीदारी के महत्व कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े वीडियो तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री के माध्यम से भी जागरूक किया गया।

मास्टर ट्रेनर ने महिलाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण में उनकी भूमिका तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का समन्वय किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं की क्षमता वृद्धि, सामुदायिक तैयारियों को मजबूत करने तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण में जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह, एनडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मास्टर ट्रेनर अजय पंवार, विजयपाल सिंह एवं श्रीयांश चतुर्वेदी, लेखाकार अभिषेक चौहान सहित अन्य संबंधित कर्मचारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी द्वारा किया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 85 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की