जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण

 पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 15 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने तहसील सदर अंतर्गत ग्राम गिरधरपुर में खरीफ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेत पर पहुंचकर निर्धारित मानकों के अनुरूप फसल उत्पादन का परीक्षण कराया।

इस क्रम में जिलाधिकारी की उपस्थिति में कृषक शीला देवी की भूमि, गाटा संख्या 58 पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई गई। परीक्षण उपरांत 10.805 कि0ग्रा0 उपज प्राप्त हुआ।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद किया, उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के सटीक आकलन के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं और बीमा लाभों का सही निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार एवं किसान शीला देवी उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal