पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।
गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की निगरानी तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देशित किया गया-
1. हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी- हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
2. वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी-* वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए।
3. अपराध नियंत्रण-* अपने-अपने क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराध की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।
4. गश्त एवं चेकिंग- क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी चेकिंग की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए।
5. बीट पुलिसिंग एवं सूचना तंत्र-* बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाया जाए तथा अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाएं एकत्र कर उनके आधार पर त्वरित कार्यवाही की जाए।
6. लंबित विवेचनाओं का निस्तारण-* लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
7. जनशिकायतों का निस्तारण-* आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखें तथा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।











