एटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कई वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई

एटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कई वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जो कई वर्षों से कानून की गिरफ्त से बाहर थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नगला मदिया निवासी बबलू उर्फ प्रधान पुत्र सुरेंद्र सिंह और नगला रनुआ निवासी प्रकाश पुत्र रामदयाल के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी अधिपत्र (वारंट) जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।

कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal