एटा में बड़ा एक्शन: थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल के बाद एसएसपी की सख्त कार्रवाई
संवादाता अमन अहमद।
एटा। एसएसपी श्याम नारायण सिंह की सख्त कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जुआरियों और ग्रामीणों से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजा का रामपुर थाने के थानाध्यक्ष सहित दो उपनिरीक्षक और चार आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच का जिम्मा क्षेत्राधिकारी अलीगंज को सौंप दिया है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।












