एटा जुआरियों को छुड़ाने पर पुलिस और ग्रामीणों में तीखी बहस, वीडियो वायरल!

एटा जुआरियों को छुड़ाने पर पुलिस और ग्रामीणों में तीखी बहस, वीडियो वायरल!

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव से पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, घटना 21 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से पांच जुआरियों को पकड़ लिया। हालांकि, ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। वीडियो में ग्रामीणों को पुलिस टीम को घेरते हुए बहस करते और सड़क जाम की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। भारी विरोध के चलते पुलिस को पकड़े गए पांचों जुआरियों को छोड़ना पड़ा। थाना प्रभारी मुकेश तोमर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच उपरांत पुलिस की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई इस झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त