नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, मौके पर जुटी भारी भीड़

नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, मौके पर जुटी भारी भीड़

मंडल संवाददाता अमित चौहान

जनपद मैनपुरी बेवर नवीगंज में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह लगभग आठ बजे हुई इस घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ अचानक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेंदुआ दूर जाकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृत तेंदुआ नर बताया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह, सत्यवीर तरकर, गौतम कुमार, जोगिंदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शव के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। वहीं, वन विभाग की टीम में क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा, क्षेत्रीय वन अधिकारी रन सिंह, वन दरोगा गजेन्द्र सिंह, कमलेश तिवारी और बलवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृत तेंदुए का बारीकी से निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया कि तेंदुआ संभवतः गंगा की कंट्री साइड से भटककर इस क्षेत्र में आ गया था और सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से आसपास के जंगलों और गंगा किनारे के इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे कभी भी ऐसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास किसी जंगली जानवर की गतिविधि दिखे तो तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal