मैनपुरी में धान खरीद में गड़बड़ी पर किसानों का हंगामा: मंडी गेट पर जड़ा ताला, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

मैनपुरी में धान खरीद में गड़बड़ी पर किसानों का हंगामा: मंडी गेट पर जड़ा ताला, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद की नवीन गल्ला मंडी में सोमवार को धान खरीद में अनियमितता और उचित मूल्य न मिलने को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि मंडी में उपज की खरीद निर्धारित दरों पर नहीं की जा रही, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में किसान एकत्र होकर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की जानकारी मिलते ही एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। अधिकारियों ने किसानों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि धान खरीद में गड़बड़ी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी और किसानों को उचित मूल्य दिलाया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही खरीद प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से शुरू नहीं हुई और उन्हें सरकारी समर्थन मूल्य नहीं मिला, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे तथा जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों से भी किसानों का जत्था मंडी पहुंचने लगा है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal