हाथरस में भाजपा महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत पर जोर — स्वदेशी उत्पादों के प्रति युवाओं को जागरूक करने का आह्वान

हाथरस में भाजपा महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत पर जोर — स्वदेशी उत्पादों के प्रति युवाओं को जागरूक करने का आह्वान

संवाददाता – अश्विनी कुमार, हाथरस

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड पर सोमवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा एडवोकेट प्रवीना राजावत उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इसके बाद महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने देश में बने उत्पादों का उपयोग करेंगे तो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे विदेशी वस्तुओं की जगह देशी उत्पादों को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादन जरूरी हैं। इससे देश 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने कहा कि भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाएं यदि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगी तो यह आंदोलन जन-आंदोलन का रूप ले लेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवारों में स्वदेशी उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में संयोजक शालिनी पाठक, सुनीता वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, मीरा महेश्वरी मंचासीन रहीं।
इस अवसर पर पूनम सेंगर, सपना दीक्षित, बबीता वर्मा, बबली सिंह, संतोष पौरूष, सीमा वर्मा, शकुंतला गौतम, राजकुमारी चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में देश की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें