एटा में सड़क हादसा: कैंटर ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल

एटा में सड़क हादसा: कैंटर ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल

संवाददाता – अमन अहमद

एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार देर शाम हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव छछैना के समीप मंडी से धान बेचकर लौट रहे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव चदाई निवासी जितेंद्र (40 वर्ष) पुत्र नेत्रपाल और मुकेश (52 वर्ष) पुत्र रामसिंह के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने जितेंद्र की हालत नाजुक बताई है। घायल मुकेश ने बताया कि वे तीन लोग ट्रैक्टर पर धान बेचकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना मलावन प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें