जनपद एटा में हाईवे पर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा होने से टला
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव मधूपुरा के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे के समय सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक व क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि ट्रक में खाली बोरियां भरी थीं, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराने का कार्य जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रक की गति अधिक थी, जिसके कारण मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। पुलिस ने ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन सामान्य करा दिया है।












