एटा। जनपद के शताक्षी सभागार में आज मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महोदय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

एटा। जनपद के शताक्षी सभागार में आज मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महोदय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, अपलोड किए गए आंकड़ों की स्थिति और पोर्टल पर डाटा एंट्री की अद्यतनता पर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ महोदय ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण निगरानी प्रणाली है, जिसके माध्यम से शासन स्तर पर सभी योजनाओं की प्रगति और प्रभाव का वास्तविक समय पर आकलन किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं से संबंधित सभी अद्यतन आंकड़े, लक्ष्य और उपलब्धियां नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गति, गुणवत्ता और पारदर्शिता लाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन द्वारा संचालित विकास कार्यों की सटीक रिपोर्टिंग से जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा और जिले के समग्र विकास की दिशा में गति आएगी। बैठक के दौरान विभागवार प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पोषण सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की जानकारी साझा की। सीडीओ ने कई विभागों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, डाटा ऑपरेटर व विकास खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें