प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या सहावर पुलिस ने एक आरोपी को किया
मंडल संवाददाता अमित चौहान
गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद दिन पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त फैसल पुत्र मुईन उर्फ चुन्ना निवासी मोहल्ला झंडा, कस्बा सहावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार छुरी भी बरामद कर ली है। घटना 25 अक्टूबर 2025 की रात की है, जब वादी इबरार अहमद के पुत्र जिया अहमद की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई थी। जिया का प्रेम संबंध अभियुक्त फैसल की बहन से था, जिसका विरोध फैसल और उसके परिजन कर रहे थे। इसी रंजिश में फैसल ने अपने भाइयों रफत तथा फुफेरे भाइयों फैजान और रिजवान के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जिया की हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस ने 27 अक्टूबर की रात करीब 11:05 बजे बड़ी माता मंदिर के पास से आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह घर भाग आया था और घर के पास खाली पड़े प्लॉट में बाजरे की करब में छुरी छिपा दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छुरी बरामद कर ली है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।












