हाथरस में प्रशासनिक फेरबदल: अतुल वत्स बने नए जिलाधिकारी, राहुल पांडेय का हुआ तबादला

हाथरस में प्रशासनिक फेरबदल: अतुल वत्स बने नए जिलाधिकारी, राहुल पांडेय का हुआ तबादला

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन ने जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स को हाथरस का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी राहुल पांडेय का विशेष सचिव राज्य कर विभाग के पद पर तबादला कर दिया गया है। राहुल पांडेय ने सितंबर 2024 में हाथरस के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। लगभग 13 महीने के कार्यकाल के बाद अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल पांडेय इससे पहले हमीरपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कई विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया था। वहीं, अतुल वत्स वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। अब शासन ने उन्हें हाथरस जिले के जिलाधिकारी की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नए जिलाधिकारी से जिले के विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को एक सामान्य प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal