हाथरस में सड़क हादसा: शौच के लिए निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक फरार
संवाददाता अश्विनी कुमार
हाथरस। जिले में बुधवार देर रात सिकंदराराऊ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के नगला तजना गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला तजना निवासी मुन्नालाल पुत्र राजपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्नालाल रात में अपने घर से पैदल शौच के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, मृतक मुन्नालाल मजदूरी का कार्य करते थे और अविवाहित थे।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस अब फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।












