तमनचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

तमनचे के बल पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। जनपद के थाना अलाऊ क्षेत्र के एक गाँव की युवती ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर गाँव के ही युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह अपने खेत में गोबर डालने जा रही थी। तभी गाँव का ही जीतू पुत्र जवाहरलाल उसे रास्ते में मिला और तमंचे के बल पर डरा-धमकाकर खेत में ले गया, जहाँ उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना अलाऊ पहुँचे, लेकिन वहाँ उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न्याय न मिलने पर पीड़िता आज एसपी कार्यालय पहुँचकर शिकायत पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें